गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के निर्वाचन के लिए बनी समाजवादी पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड में भ्रमण करने का कार्यक्रम तय हुआ। बैठक में चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में नगर की जनता परिवर्तन के मुड में दिखाई दे रही है। इसका हमें फायदा उठाते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर वोट में अपने पक्ष में करना होगा। इस अवसर चुनाव प्रभारी राजेश कुशवाहा, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, गुलाम कादिर राईनी के साथ ही चुनाव संचालन समिति सदस्य चौधरी लालता प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक राजकुमार गौतम, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, एसपी पांडेय, रामधारी यादव, जयकिशन साहू, गोपाल यादव, अशोक बिंद, शिवशंकर सिंह यादव आदि मौजूद थे।