गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राइफल क्लब परिसर में तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के पास अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने कहा कि गाजीपुर के विकास के लिए हम सबको मिलकर सोचना होगा।
उन्होंने अपील किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि अब योजनाएं कागज से उतरकर गरीबों किसानों, नौजवानों, गांवों की गलियों तक पहुंचती है तो विकास होता है। वर्तमान सरकार वास्तविक रूप से योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा रही है। इसके पहले आशा ज्योति केंद्र की सामाजिक कार्यकर्ता आभा कुशवाहा, नेहरू युवा केंद्र की नेहा प्रजापति, ममता, सोनी, गायत्री, साधना, ज्योति, निशा, वंदना, रोशनी, प्रीति एवं पिंकी ने अतिथियों को गुूलाब का पुष्प देकर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया। स्वागत भाषण नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति के विनोद राय और आभार मुख्य राजस्व अधिकारी रणविजय सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, रूद्र कुमार सिंह, रोली शर्मा, यशवंत सिंह यादव एवं सूचना विभाग के धनंजय कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रविंद्र राय और संचालन नेहरू युवा केंद्र के सुभाषचंद्र प्रसाद एवं नागेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।