फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ ने खारा बरेजी को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। कस्बा के विजय राघव संगत कुटी परिसर में आयोजित बाबू लड्डू राय स्मारक हिंदू मुस्लिम डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल आदर्श क्लब मऊ एवं खारा बरेजी के बीच खेला गया। फ़ाइनल मुकाबले में मऊ ने खारा बरेजी को 24-12 के अंतर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। हुस्सेपुर गाजीपुर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए आदर्श क्लब के विपिन कुमार का चुनाव मैन आफ द टूर्नामेंट के रूप में किया गया। मुख्य अतिथि सपा नगर अध्यक्ष मसूद अंसारी ने विजेता टीम को ट्राफी, मेडल देकर पुरस्कृत किया जबकि पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दिनेश राय ने उपविजेता तथा तीसरे स्थान पर रही हुस्सेपुर की टीम को समाजसेवी अजय राय ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सगीर अहमद, रामविलास राय, अख्तर अंसारी, जमशेद अहमद, कैलाश राय, लियाकत शाह, अफरोज अहमद, नकुल तथा फैजान खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें