फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटकनियां गांव एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन करने के साथ पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गांव निवासी कमलाकांत मिश्रा की पत्नी किरन मिश्रा ने तहरीर के माध्यम से रमवल गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों ने बहला फुसलाकर कर 89 हजार रुपये ले लिया। जब महिला अपना बकाया पैसा मांगने लगी तो इससे क्षुब्ध होकर तीन लोगों ने घर पहुंचकर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें