फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने हथौड़े से वार कर वृद्ध को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाने के हसनपुर गांव के सामने ढाई माह पहले नगदीलपुर-गहमर मार्ग पर हत्या कर एक वृद्ध को फेंक दिया गया था। शुक्रवार को इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस पकड़े गए हत्यारोपी को तिलवा मोड़ से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले का खुलासा शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुशील यादव ने थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुहवल थाने के गौरा निवासी नर्वदेश्वर राय के बड़े बेटे विनय की बिहार प्रांत में शादी तय थी। शादी कराने वाले अगुआ बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराव निवासी ब्रम्हानंद राय रिश्ते में फूफा लगते थे। शादी के पहले दहेज में मिला पैसा अगुआ रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि जब नर्वदेश्वर राय के बेटे की शादी नजदीक आ गई, तब नर्वदेश्वर राय और उनके परिवार वाले अगुआ से पैसे की मांग करने लगे। पैसा मांगना अगुआ को नागवार लगा, उसने 14 मई की देर शाम उन्हें पैसे देने के बहाने फोन कर घर बुलाया। जब वृद्ध नर्वेदेश्वर राय वहां पहुंचे तो उसने कहा कि चलकर अपना पैसा ले लो। गांव स्थित पोखरे के पास से बाइक पर सवार हो वृद्ध पैसा लेने के लिए जा रहा था। तभी नगदिलपुर-गहमर मार्ग स्थित हसनपुरा गांव के पास शौच के बहाने वह बाइक रोक दी। वृद्ध नर्वदेश्वर राय ने पूछा की इधर कहा ले जा रहो, तो आरोपी ने कहा कि कामाख्या धाम पर अपना पैसा ले लेना। वृद्ध नर्वदेश्वर राय पोखरे के पास तंबाकू खाने लगे, तभी आरोपी बाइक की डिग्गी से हथौड़ा निकालकर पीछे से वार कर दिया और अपने रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया तथा हथौड़ा फेंककर वहां से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 15 मई को ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव मिलने की जानकारी दी। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक के परिजनों ने 16 मई को शव की शिनाख्त नर्वदेश्वर राय के रूप में की। बताया कि हत्यारोपी बिहार प्रांत के राजपुर थाने के मगरांव निवासी ब्रम्हानंद राय को तिलवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में राकेश पांडेय, अनिल यादव और रवींद्र कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों की माने तो पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए चार दिन पहले ही हत्यारोपी रिश्तेदार को बिहार से उठाकर लाई थी। उससे तीन दिन तक गहन पूछताछ के बाद शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें