गाजीपुर। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भ्रमण के दौरान कार पर हुए हमले की घटना की निंदा करते हुए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में सांकेतिक धरना दिया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित धरना सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भ्रमण के दौरान कार पर जानलेवा हमला कराकर यह साबित कर दिया है, कि वह राष्ट्रीय सेवक संघ का गुप्त एजेंडा देश में लागू करना चाहती है जो कांग्रेस पार्टी के रहते हुए संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है। उसको अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। विपक्षी दलों के नेताओं को सीबीआई से परेशान कराया जा रहा है लेकिन ऐसा करने से उसको कुछ हासिल नहीं होने वाला है। कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उस साजिश में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, अखिलेश्वर, आशुतोष गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अखिलेश राय, अरविंद मिश्रा, बटुक नारायण मिश्रा, लाल साहब यादव, मुहम्मद राशिद, समीउल्लाह खां, परवेज अहमद खां, शेर खान, मिलिंद्र सिंह, मोहन शर्मा, सतीश उपाध्याय, अशोक राय, ऊषा चतुर्वेदी, गीता देवी, जयप्रकाश पांडेय, गुलाब राम, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे। उधर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर हमले की निंदा करते हुए गुजरात के सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि देश की सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। केंद्र की जन विरोधी सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 9 अगस्त को संसद का घेराव करेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश भारद्वाज, रत्नेश पांडेय, अंशू पांडेय, माधव, अजय चंद्र चौबे, शबीहुल हसन, राफेज्या, मिंटू खान, सत्या साहू, प्रिंस पांडेय, संजय यादव, बृजेश कुमार, कृष्णा विश्वकर्मा, वर्चस्व पांडेय, अभिषेक पांडेय, सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।