फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूट और चोरी की घटना हुई तो एसएचओ पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। मुगलसराय-दानापुर रेलखंड स्थित दिलदारनगर से चौसा तक गुजरने वाली ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यही नहीं ट्रेनों में लूट और चोरी की घटना होने पर एसएचओ पर गाज गिरेगी। चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे के सुरक्षा कर्मियों की ओर से पैनी नजर भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

दानापुर रेलखंड पर ट्रेनों में बीते चार माह से लूट और चोरी की घटनाओं को देखते हुए रेलवे के सुरक्षा अधिकारी काफी गंभीर हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे के सुरक्षाधिकारियों ने आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों की पर्याप्त व्यवस्था ट्रेनों के अंदर और प्लेटफार्म पर किया है। ट्रेनों के अंदर की सुरक्षा के साथ प्लेटफार्मों पर तैनात आरपीएफ के जवान प्रत्येक ट्रेनों पर पैनी नजर रखेंगे। बीते नौ अप्रैल की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास बदमाशों ने नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस और बीते 16 जुलाई को टुड़ीगंज स्टेशन के पास जोगबनी एक्सप्रेस के पार्सल बोगी में रखे सामान को उड़ाने की घटना को अंजाम दिया था। लूटपाट की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वीआईपी ट्रेनों की सुरक्षा की फूल प्रूफ व्यवस्था कर दी गयी है। ट्रेनों पर आरपीएफ और आरपीएसएफ पैनी नजर रखेगी। इसके साथ ही पल-पल की मूवमेंट सुरक्षा कर्मियों द्वारा मुख्यालय को दी जाएगी। गहमर, दिलदारनगर, चौसा के साथ बिहार प्रांत के बक्सर, डुमराव, टुड़ीगंज, रघुनाथपुर, बनाही स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों पर विशेष दस्ता नजर रखेगी। इसके साथ ही चेनपुलिंग वाले स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। इस संबंध में दानापुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि वीआइपी ट्रेनों पर आरपीएफ, जीआरपी और आरपीएसएफ की पैनी नजर रहेगी। एक-एक पल की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र से मुख्यालय को देने का काम करेंगे। आपराधिक घटना घटित होने पर वहां के एसएचओ पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें