मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की बैठक गुरूवार को टड़वा स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 117वीं जयंती मनाई गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय ने डा. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान शिक्षाविद, चिंतक थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता एवं समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए भारतीय जनसंघ की स्थापना की। पूरा जीवन हिंदुत्व के उत्थान एवं गरीबों की सेवा में बिता दिया। भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य विरेंद्र राय ने डा. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय, पूर्णेंदु राय, महातिम राय, विंध्याचल राय, मुकेश राय, दयाशंकर बिंद, गोरख शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मुहम्मदाबाद देहात मंडल के अध्यक्ष सतीशचंद्र राय एवं संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय ने किया।