फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को गाजीपुर आएगी नारी सम्मान यात्रा

Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से नारी सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली से 17 जून को चलकर यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए 24 जून को कोलकाता में समाप्त होगी।
विज्ञापन


 इस यात्रा को सफल बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पार्टी के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महिला मोर्चा काशी की अध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि जब तक नारियों का सम्मान नहीं होगा तब तक उनका विकास नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई के पदचिन्हों पर चलना होगा।

बैठक में बताया गया कि यात्रा 21 जून को गाजीपुर में आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने भी बलिदान दिवस पर प्रकाश डाला। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीता मिश्र, अनीता रावत के अलावा डा. संगीता बलवंत, नीतू
विज्ञापन


जायसवाल, ज्योत्सना सिंह, शिवकुमारी, रत्ना, सरोज, आभा, विद्यावती, रत्ना सरोज, शकुंतला तथा शीला सोनकर उपस्थित थीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव ने की।  
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें