फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों से खतरा, बाधित हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए क्षेत्र में दौड़ाए गए एलटी और हाईटेंशन के तार काफी जर्जर हो गए हैं। इससे कई स्थानों पर काफी नीचे लटके हुए है। इससे लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। तारों के आए दिन टूटकर गिरने से जहां लोगों के जान पर बनी रहती है। वहीं घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी तारों को बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरदासपुर, नेवादा, कमसड़ी, असावर, दुबिहा, गोविंदपुर खड़हरा, पाहुपुर, लालपिपरी, निहालपुर, चौरा आदि गांवो में बिजली आपूर्ति के लिए दौड़ाए गए तारों की हालत काफी जर्जर हो गई है। इससे कई स्थानों पर तार इतने लटक रहे है कि हाथ ऊपर करने पर सट जाएंगे। इससे लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही यह जर्जर तार आएदिन टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे लोगों की जान पर बनी रहती है, वहीं लोगों को घंटों बिजली आपूर्ति होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया बिजली के तार के नाम पर लोगों के सर पर मौत दौड़ रही है। तार कब टूटकर किसी के ऊपर गिर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। तारों के टूटने पर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोगों को 24 से लेकर 36 घंटा तक बिजली आपूर्ति से वं चित होना पड़ता है। कई स्थानों पर तार इतने नीचे लटके हुए है कि उसे हाथ से पकड़ा जा सकता है। स्थानीय सहित उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक अवगत कराने के बाद भी विभाग द्वारा तारों को नहीं बदला जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ मुहम्मदाबाद रविंद्र यादव कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात है कि तार काफी जर्जर हो गए है। इन्हें बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया। मंजूरी मिलते ही तारों को बदलने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें