फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं तो वोट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित पांडेयपुर कालोनी के लोगों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसे लेकर शुक्रवार को कालोनी में पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस बार कोई भी जनप्रतिनिधि यहां आकर मत मांग कर हमें शर्मिंदा न करें। दर असल यह सभी लोग विकास के वादे करने वाले नेताओं के कोरे आश्वासनों से नाराज हैं। यहां सड़क, नाली तथा पेयजल की लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। मुहल्लेवासियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर मुहल्ले के गेट पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगा दिया है।
विज्ञापन

नागरिकों ने बताया कि वर्ष 2016 में पीडब्लूडी की ओर से मुहल्ले की पिच की सड़क खोदकर पानी का पाइप बिछाया। इसके बाद सड़क को उसी टूटी फूटी हालत में छोड़ दिया गया। इस सड़क का निर्माण कब होगा इस बाबत कोई भी अधिकारी जवाब नहीं देता। कह देते कि इस मद में पैसा नहीं आया है। इस बदहाल सड़क का खामियाजा मुहल्लेवासी भुगत रहे हैं। आए दिन कोई न कोई सड़क पर गिरता रहता है। नाली नहीं होने से बरसात में पानी जमा हो जाता है उस समय इस पर चल पाना और भी कठिन हो जाता है। इस मुहल्ले में पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। लोगों ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अब मुहल्ले के लोगों ने तय किया है कि इस बार मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर दीपक दयाल पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, निर्मला, मृत्युंजय पाठक, लल्लन सिंह, संदीप यादव, मनीष चौबे, द्रौपदी ठाकुर, अनीता राय, कुसुम, गिरजा सिंह, राजू यादव, समेत मुहल्ले की दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें