फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा रहे तत्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन और राजनीतिक दलों ही नहीं, आम जनता में भी हलचल बढ़ गई है। सांसद कैसा हो, इसे लेकर समाज के आम और खास लोगों में चर्चा होने लगी है। समाज का प्रबुद्ध वर्ग में गिने जाने वाले शिक्षकों का कहना है कि हमें ऐसा सांसद चुनना चाहिए जो जनता के बीच रहकर आमजन की समस्याओं को समझे और उनका निराकरण कराएं। साथ ही जनता की आवाज बनकर संसद में उनकी समस्याएं उठाए। सांसद बनने के बाद भी वह क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाए। सिर्फ चुनाव लड़ने और जीत कर गायब होने वाले प्रत्याशियों को नकारना होगा। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग मतदान जरूर करें और अच्छे प्रत्याशी को अपना सांसद चुनें। सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद के प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने कहा कि हमारा प्रत्याशी ईमानदार, कर्मठ होने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना रखने वाला होना चाहिए। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को दूर करने तथा विकास के कार्य को गति देने के बारे में हमेशा सोचे। जनता की समस्याओं को तत्काल दूर कर सकने की क्षमता इंटर कालेज करंडा के प्रधानाचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि मात्र सुविधाओं का बढ़ना ही विकास नहीं है, बल्कि प्रत्याशी ऐसा हो जो नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए विकास को गति दे। उसमें मानवीय गुणों का समावेश हो और वह मानव धर्म का पालन करते हुए बिना भेदभाव के जन समस्याओं का निराकरण करे। भ्रष्टाचार से मुक्त, ईमानदार छवि का प्रत्याशी हमारी पहली पसंद बनेगा। शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज का मानना है कि प्रत्याशी को सामाजिक होने के साथ ही साफ-सुथरी छवि का होना चाहिए। आमजन से उसका सीधा जुड़ाव हो और वह अपने क्षेत्र के लोगों के दुख दर्द का भागीदार बन सके। राष्ट्र की प्रगति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराए। स्थानीय स्तर पर भी वह हमारे दु:ख और सुख में शामिल हो सके। जनता इंटर कालेज भाला के प्रधानाचार्य बृजेंद्र नाथ पांडेय के अनुसार प्रत्याशी वही पसंद किया जाएगा जो जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर सके। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व कुरीतियों को दूर करने में भागीदार बन सके। क्षेत्र के विकास को महत्व दे और जनता से अहंकारमुक्त हो कर मिले। अब अवसरवादी लोगों को जनता पूरी तरह से नकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें