गाजीपुर। जिले के कई रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों का ठहराव शुरू हो गया। पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें जब निर्धारित स्टेशनों पर रुकीं तो क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खशी का इजहार किया ठिकाना नहीं रहा। वाराणसी सिटी से बलिया तथा छपरा तक चलने वाली सवारी गाड़ियों का फतेहपुर अटवा हाल्ट पर एक मिनट का ठहराव शुरू किया गया है।
55013 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन पर 18.29बजे पहुंचकर 18.30 बजे छूटेगी तथा 55134 वाराणसी सिटी- बलिया सवारी गाड़ी फतेहपुरअटवा हाल्ट स्टेशन पर 18.54बजे पहुंचकर 18.55 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में औड़िहार से मऊ रेल मार्ग पर भी कुछ गाड़ियों का ठहराव तय हुआ है। इसके तहत 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस माहपुर स्टेशनपर 17.47 बजे पहुंचकर 17.49 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी में 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस माहपुर स्टेशनपर 11.20 बजे पहुंचकर 11.22 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटर सिटी एक्सप्रेस का सादात स्टेशन पर 07.29 बजे पहुंचकर 07.30 बजेछूटेगी। 15112 वाराणसी सिटी- छपरा इंटर सिटी एक्सप्रेस सादात स्टेशन पर 19.25 बजे पहुंचकर 19.26 बजेरवाना होगी। इसी प्रकार जखनिया संवाददाता के अनुसार जखनिया स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव पर स्टेशन मास्टर को एवं यात्रियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस जखनिया स्टेशनपर 01.46 बजे पहुंचकर 01.48 बजे छूटेगी। वापसी में 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस जखनिया स्टेशनपर 02.44 बजे पहुंचकर 02.46 बजे रवाना होगी। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में जनपद में विकास की गंगा बही है। जखनियां में रेल सिर्फ लोगों के यातायात का माध्यम था। यहां कुछ ही ट्रेनों का ठहराव होता था और स्टेशन की स्थिति जर्जर थी। लेकिन अब यहां विकास की झड़ी लग गई। पूरे स्टेशन का स्वरूप बदल गया है। दोनों तरफ उच्चीकरण प्लेटफार्म, ओवर फुट ब्रिज, परिसर सुसज्जित यात्री प्रतीक्षालय आदि बना दिया गया। स्टेशन परिसर में लोगों ने एक दूसरे को भी मिठाई खिलाई।