फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मजदूर आंदोलन से पड़ी महिला दिवस की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में एक जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. अलका राय थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर, सिस्टर सुपिरियर अभया, राजाराम प्रसाद, रिटायर्ड कमांडर कैलाश पति राय, प्रतिभा राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद चंदा यादव, उषा यादव आदि की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जागृति गीत, मंडल रिपोर्ट, एकांकी, महिला चेतना मंडल का अनुभव इत्यादि कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

अपने संबोधन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. अलका राय ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया। धीरे धीरे यह दिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय हो गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्वर्णलता द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुशील कुमार, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अजय कुमार, प्रेम कुमार, सीडी जान, दिनेश पाठक, उदय कुमार, अजीत कुमार, सत्येंद्रनाथ पांडेय, राजकुमार, इसरत अतिया, स्वर्णलता, शुभनरायण यादव, महात्मा प्रसाद, गुड्डन चौबे, गीता, सिस्टर हेलेन, ममता, अरविंद राय समेत सभी शिक्षक शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें