फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद में मुख्य अतिथि बलिया के सांसद भरत सिंह एवं जिलाधिकारी के बालाजी की उपस्थिति में मकर संक्रान्ति उत्सव पर एक जन चौपाल लगाई गई। इसमें उपस्थित ग्रामवासियों को शासन की तरफ से चलाई जा रही महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के बालाजी ने उपस्थित ग्रामवासियों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 20 से 30 जनवरी तक जिले के प्रत्येक विकासखंड/ नगर निकाय में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र लाभार्थियों द्वारा फार्म भर कर संबंधित विकास खंड पर शिविर के माध्यम से लगाए गए पटल पर जमा कर पेंशन योजना का लाभ उठाने को कहा। आवारा एवं निराश्रित पशुओं के लिए शासन स्तर से आश्रय स्थल बनाए जाने का निर्देश प्राप्त है जिसमें सभी नगरपालिका/ नगर पंचायतों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में गोवंश आश्रय स्थल की अस्थापना के लिए अविलंब कार्रवाई करे। बताया कि ग्राम पंचायतों में चयनित स्थल पर बनाए जाने वाले गोवंश आश्रय का निर्माण कार्य मनरेगा द्वारा किया जा रहा जो सभी विकास खंडों में पांच से छह की संख्या में बनाया जाएगा। कई विकास खंडों में गोवंश आश्रय में इसका संचालन भी शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी के बालाजी ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित आयुष्मान भारत योजना का पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किया। कार्यक्रम में कृषि, शौचालय, आवास, पेंशन, विद्युत, एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओपी राय, विधानसभा संयोजक जितेंद्रनाथ पांडेय, श्यामराज तिवारी, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम, डिप्टी एसपी चंद्रप्रकाश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें