फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज व्यवस्था को कुचलने का प्रयास कर रही सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। केंद्र और प्रदेश की सरकार के राज में नौजवान, किसान, मजदूर, महिला, दलित, पिछड़ा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। झूठे आंकड़े पेशकर सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है।
विज्ञापन

यह बातें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। कहा कि भाजपा की सरकारें विकेंद्रीकरण को केंद्रीकरण की तरफ ले जाना चाहती हैं। पंचायती राज व्यवस्था को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन दोनों सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। बैठक में ग्यासुद्दीन अंसारी, विभूति राम, मदन सिंह, नागेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, डॉ. राशिद अंसारी, सुमेर कुशवाहा, दिनेश सिंह आदि ने विचार व्।क्त किया। अध्यक्षता मोहन चौहान ने की। इस अवसर पर ब्लॉक पंचायती राज कासिमाबाद का अध्यक्ष रमाकांत सिंह को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी बाद में गठित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें