गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सरजू पांडेय पार्क में महान शिक्षाविद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सम्पूरर्णानंद की जयंती पर मंगलवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कुशल राजनीतिज्ञ, बहुमुखी प्रतिभा का धनी, भारतीय संस्कृति और दर्शन का प्रकांड विद्वान बताया। कहा कि वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के सेनानी थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह उत्तर प्रदेश के शिक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने जीवन में तमाम किताबें लिखीं। गोष्ठी में मुक्तेश्वर प्रसाद, एमसी लाल, चंद्रप्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, सुनील दत्त, नन्हें खां, अभिनव, अभय, प्रवीण, बिट्टू, सदानंद, शिवशंकर सिन्हा, राकेश, अरुण, गुलाब, रवि, संजय, साहब राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया।