फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में पदाधिकारियों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के बैनर तले नगर के सिंचाई चौराहा पर स्थित नलकूप मंडल परिसर में बुधवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करने के साथ ही अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह, प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव, पूर्वांचल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, संत कुमार सिंह, राकेश सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री कमलेश यादव, मोहित श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष चंदौली, मऊ जिलाध्यक्ष कैलाश यादव सहित अन्य जनपदों से आए पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा माल्यार्पण करने के साथ ही अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपया किए जाने, संविदा एवं आउट सेर्सिंग तथा स्कीम वकर्स (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहू, संगिनी एवं रसोइयों) की विभिन्न समस्याओं को लेकर आठ एवं नौ जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा घोषित राष्ट्रीय हड़ताल पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने के लिए कमेटी का गठन करना छलावा है। पुरानी पेंशन के अलावा हमें कुछ भी स्वीकार नहीं है। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो पांच राज्यों की तरफ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी भी इस सरकार को सत्ताविहीन करने का कार्य करेंगे, जिसमें सिंचाई विभाग का कर्मचारी अग्रणी भूमिका अदा करेगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने जिले के समस्त सेवा संगठनों को मिल कर आठ एवं नौ जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव, पूर्वांचल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मांधाता सिंह, मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन एग्रीकल्चर विभाग के जिला मंत्री संजय यादव, मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष अमित राय आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जनपद सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें