फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे फाटक के सिग्नल के समीप शुक्रवार की देर रात किसी ट्रेन की जद में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाने के हाफिजपुर निवासी मिठाईलाल राम की पत्नी श्यामा देवी (65) शुक्रवार को दुल्लहपुर थाने के अमारी गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर के लिए अपने घर से निकली थी। रात में किसी समय वह रेलवे फाटक सिग्नल के पास किसी ट्रेन की जद में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अंधेरा होने की वजह से किसी की उस पर नजर तक नहीं पड़ी। सुबह लोगों ने रेलवे लाइन पर मृत महिला का शव देखा तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोग मृतक की पहचान करने में जुट गए। इसी बीच मृतका का रिश्तेदार भी वहां पहुंच गया और उसने घटना की सूचना मृतका के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका का पुत्र रामप्रसाद (30) मां का शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें