गाजीपुर। जिलेट गार्ड और ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ के माध्यम से गुरुवार को युवाओं को सफल करियर से जुड़ी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम शहर के आदर्श बाजार स्थित आईटीआई में संपन्न हुआ। युवाओं के करियर और ग्रूमिंग वर्कशाप के जरिए उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने की भरपूर कोशिश हुई। वर्कशाप में मिली जानकारी युवाओं को जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ शीर्षक के तहत ग्रूमिंग वर्कशाप के दौरान कहा गया कि सफलता के आयाम को छूने के लिए सही मार्गदर्शन और आत्म विश्वास होना जरूरी होता है।
वर्कशाप में कहा गया कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सही ग्रूमिंग और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। केवल प्रतिभावान होने अथवा उच्च योग्यता वाला होने भर से सफल होने की गारंटी नहीं मिल सकती। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अवसर पड़ने पर उसे कैसे अपने अनूकुल कर पाते हैं। आईटीआई में युवाओं के लिए एक जाब टेस्ट का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्न और उत्तर का दौर चला। इसके साथ ग्रुप डिस्कशन भी किया गया। अंतत: फाइनल में कुल तीन छात्र विकास यादव, संदीप तथा संजय चुने गए। छात्रों को देश के बड़े पब्लिकेशन में काम करने का मौका दिया जाएगा। ग्रूमिंग वर्कशाप में युवाओं में आत्म विश्वास बढ़ाने की कोशिश की गई। छात्रों को किस तरह अपने का प्रस्तुत करना है यह भी वर्कशाप के जरिए बताया गया कि सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए आत्म विश्वास का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है सही ग्रूमिंग। जिलेट गार्ड ने हमेशा स्मार्ट क्लीन लुक देकर कान्फिडेंट को बढ़ाया है।