फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बाइक रैली से थमी रही नगर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की ओर से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया था। नगर के मार्गों से रैली निकलने की वजह से अन्य लोगों की रफ्तार रुक गई। महुआबाग, कचहरी, विशेश्वरगंज, विकास भवन, रौजा, गोराबाजार सहित अन्य मार्गों पर लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ा। किसी मार्ग पर एक तो किसी पर डेढ़ से दो घंटा तक जाम में लोगों को पसीना बहाना पड़ा। आवागमन सुचारू कराने में पुलिस अधिकारी और कर्मी भी बेबस दिखाई दिए। परेशानहाल लोग राजनीति की दुहाई देते हुए आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


नगर के पुलिस लाइन स्थित आरटीआई मैदान से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली निकलनी थी। इस रैली को पीजी कालेज, गोराबाजार, पीरनगर, कचहरी, महुआबाग, विशेश्वरगंज, रौजा होते हुए जंगीपुर जाना था। रैली में हजारों बाइकें शामिल थीं। यह जिस मार्ग से भी गुजरी, उस पर अन्य आवागमन करने वालों की रफ्तार थम गई। नगर के महुआबाग में जैसे ही दिन में करीब एक बजे रैली पहुंची, मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, कचहरी सहित अन्य मार्गों पर भी जाम लगा रहा। जाम में दर्जनों स्कूली वाहन भी फंसे रहे। इसमें सवार बच्चे परेशान रहे।
महुआबाग में इतना भीषण जाम लगा था कि पैदल चलना भी मुश्किल था। जाम में सैकड़ों बाइक सवारों के साथ ही दर्जनों चार पहिया वाहन भी फंसे थे। पेट्रोल की महंगाई को देखते हुए अधिकांश बाइक सवारों ने बाइक का इंजन बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को करनी चाहिए थी यातायात व्यवस्था
गाजीपुर। जाम में परेशान लोग पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था के लिए कोसते रहे। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन रैली में होने वाली भीड़ को लेकर गंभीर नहीं था। उसकी तरफ से यह यातायात की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी, जिससे रैली की वजह से अन्य आवागमन करने वालों को जाम में परेशान न होना पड़ा। अगर पुलिस यातायात की समुचित व्यवस्था की होती तो शायद घंटों लोगों को जाम में परेशान न होना पड़ता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें