फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे ओमप्रकाश राजभर’

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। भारतीय समाज दल एवं जनवादी पार्टी अति पिछड़ा संयुक्त मोर्चा की ओर से बुधवार को कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हुई सभा में मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर ने कहा किसुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाकर अपनी व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे हैं। राजभर समाज की भीड़ दिखाकर बड़े राजनीतिक दलों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मंत्रिमंडल में मौन रहने वाले तथा सड़क पर सरकार के खिलाफ उल्टे-सीधे बयान देने वाले ओमप्रकाश का चेहरा बेनकाब हो चुका है। हम राजभर जाति को विमुक्त जनजाति आरक्षण साढ़े सात प्रतिशत तथा विमुक्त जनजाति समुदाय को सेनानी पेंशन देने के लिए तहसील एवं जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि प्रदेश में अति पिछड़ों का संपूर्ण विकास तभी होगा जब अति पिछड़ा आरक्षण 20 प्रतिशत कोटा तय होगा। भारतीय समाजदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राजभर ने कहा कि जब तक पूर्वांचल राज्य का निर्माण नहीं हो जाता तब तक पूर्वांचल का समग्र विकास नहीं होगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, श्यामसुंदर राजभर, विशाल राजभर, सूबेदार राजभर, नंदलाल राजभर, दीना राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता हरीलाल राजभर तथा संचालन नंदलाल राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें