फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेठी गांव में करंट से कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में शुक्रवार की देर रात खंभे पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहे मछली कारोबारी की करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इलाके के मलेठी गांव निवासी नाथा राम (45) के घर की बिजली कई दिनों से नहीं जल रही थी। वह रात में ही खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। खंभे के पास से ही गुजरा हाईटेंशन तार उसे छू गया। करेंट की लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक नाथा राम मछली बेचकर जीविकोपार्जन करता था। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें