दिलदारनगर। नहर में पानी छोड़ने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी तैरती देखी गई। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ में ‘कहीं नहरें सुखी, कहीं नहीं पहुंचा टेल तक पानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया। विभागीय टीम पूरी रात खजूरी, अरंगी, धनाड़ी माइनरों की निगरानी करते नजर आए। नहर में पानी छोड़े जाने तथा अधिकारियों की सक्रियता से अब किसान खुश हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ दिलदारनगर रजवाहा, देहवल उसिया गोड्सरा माइनर, सरैला माइनर, अरंगी- खजूरी -धनाड़ी माइनरों का निरीक्षण करने के साथ ही निरंतर निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान किसानों की ओर से माइनरों पर जगह- जगह बंधा लगाकर सिंचाई करने पर वहां किसानों को समझाया गया और बंधे को खोल दिया गया। जिससे टेल तक पानी पहुंच सके। अरंगी खजूरी माइनर पर बंधा लगाकर सिंचाई कर रहा था। तभी टीम वहां पहुंची और बंधा खोलने को कहा। इस बात को लेकर किसान उलझ गया, तब टीम ने रात में ही करीब साढ़े दस बजे डायल 100 को बुलाकर उसे थाने भेज दिया। बताया गया कि बीच में बंधा नहीं रहेगा तभी माइनर का पानी अंतिम छोर तक किसानों को मिल सकेगा। नहर को बीच से बांधना अपराध है।
इनसेट..
नहर में बांध लगाकर पानी रोकने पर होगी कार्रवाई
दिलदारनगर। नहर के बीच बंधा बांधने वाले किसानों को टीम ने फटकार लगाई। माइनरों पर बंधा लगाने को अपराध बताया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कैलाश राम ने बताया कि टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों का जगह- जगह पानी को रोकना है। नहर में बांध लगाकर किसान सिंचाई कर रहे हैं, जिससे आगे पानी नहीं जा पा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह देखने को मिला कि किसान जगह-जगह बांध लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। समझाने के बाद भी अगर किसान नहीं माने तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
10- संजय ने बताया कि सिंचाई विभाग की उदासीनता से माइनरों की सफाई नहीं होती है। जिससे पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचता है। लेकिन ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिससे उसका लाभ मिला है
11- किसान राज देव ने बताया कि अधिकारियों की मेहरबानी और अखबार का आइना दिखाना है कि आज नहर में पानी देखने को मिला है। इसी तरह से पानी मिलता रहे तो फसल सूखने से बच जाएगी।
12- नेसार खां ने बताया कि किसानों की समस्या को उठाकर अखबर ने सराहनीय कार्य किया है, जिससे किसानों को आज माइनर में पानी मिला है। इसी तरह सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय रहेंगे तो पानी जरूर मिलेगा।
13- फिरोज खां ने बताया कि माइनर में पानी आया है, लेकिन किसान जगह-जगह बंधा लगाकर सिचाई करने में जुटे है। अगर बांध नहीं लगेगा तभी पानी टेल तक पहुंच पाएगा।
....