फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों को दी आरएफआईडी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाणिज्य कर अधिकारी रामअचल यादव की ओर से ट्रांसपोर्टरों की बैठक रविवार को रौजा स्थित सिंह कटरा में आयोजित की गई। इसमें सभी ट्रक मालिकों को देश भर में एक अक्तूबर से लागू किए जा रहे आरएफआईडी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कर निर्धारण से लेकर कर के भुगतान तक के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। समय से तथा नियमित कर के भुगतान पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

श्री यादव ने बताया कि जीएसटी व्यवस्था के तहत ई-वे बिल तथा माल सहित वाहन के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) प्रदेश की सीमाओं पर लगाया गया है। यह दस अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए आरएफआईडी टैग वितरण की व्यवस्था गाजीपुर की सीमा पर किया गया है। कहा कि इस व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सभी ट्रांसपोर्टर जागरूक हो जाएं। इसी क्रम में ट्रक मालिकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। इस मौके पर गाजीपुर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीनारायण सिंह, महामंत्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश सिंह, मो. अयूब, सूरज यादव, नगीना यादव, अजय जायसवाल, राजू गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, सदरुद्दीन अंसारी, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें