फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन के नाम पर हो रहा उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। स्व वित्तपोषित बीटीसी प्रबंधक एसोसिएशन की जनपदीय इकाई की बैठक शनिवार को डायट सैदपुर के परिसर में हुई। इसमें उपस्थित प्रबंधकों ने डीएलएड संस्थानों के भौतिक सत्यापन के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न एवं जांच में उपजी शोषण नीति की निंदा की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में ही जिला स्तरीय समिति की ओर से निरीक्षण करने एवं भौतिक सत्यापन रिपोर्ट देने के बाद ही डीएलएड की मान्यता एससीईआरटी लखनऊ एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद की तरफ से प्रदत्त की गई है। ऐसे में कूट रचित साजिश का कोई औचित्य नहीं है। बैठक में प्रबंधकों ने एक स्वर से कहा कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं होता है तो जिले के वित्तविहीन बीटीसी कालेजों में पिछले पांच सितंबर से बंद शैक्षणिक कार्य अब अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा। इसमें विजय बहादुर सिंह यादव, ओमप्रकाश रॉय, सत्यप्रकाश यादव, हिमांशु राय, जवाहर यादव, अजयशंकर राय, संजय राय, पंकज दुबे, अच्युतानंद पांडेय, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें