फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द के साथ रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। शहर कोतवाली के गौसपुर बुजुर्गा गांव में मामूली बात को लेकर पिछले दिनों दो पक्षों में बवाल हुआ था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने के लिए शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गौसपुर बुजुर्गा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से मुलाकात कर शिकवा-शिकायत भूलकर आपसी सौहार्द के साथ रहने की अपील की। इस अवसर पर राजभर समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी ढंग से फंसाने की बात कही। युवाओं को बचाने मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुहम्मद खालिद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने मदिरा की दुकान गांव से दूर ले जाकर खोलने की मांग की। इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से वार्ता कर दुकान हटवाने की बात कही। उन्होंने राजभर समाज के लोगों से गुमराह करने वालों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें