फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया विभाग, मंगाया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के पद्रह गांव में 20 से लेकर 15 दिनों से विभिन्न क्षमताओं के 15 ट्रांसफार्मर जले हुए थे। इससे संबंधित क्षेत्रों की बत्ती गुल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को आनन-फानन में छह गांव में ट्रांसफार्मर को लगाकर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुबह तक उनके घरों में बिजली पहुंचेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के धरवा, सौरम, नारी पचदेवरा, ईशोपुर, दवोपुर, मड़ई, बरहपुर, सहेड़ी, नौसारा, चाड़ीपुर, मठिया, कुसुम्ही कला, मैनपुर, हकीमपुर, सोठी और मानिकपुर कोटे में विभिन्न क्षमाओं के ट्रांसफार्मर बीस से लेकर पंद्रह दिनों से जले हुए थे। इसकी वजह इन ट्रांसफार्मरों से संबंधित करीब एक हजार घर अंधेरे में डूबे हुए थे। बिजली के अभाव में ग्रामीणों के तरह-तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा था। 2 अगस्त के अंक में लोगों की परेशानियों को दर्शाते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रका शित की। इस खबर के बाद हरकत में आए विभाग ने गुरुवार को शाम छह ट्रांसफार्मरों को मंगवाकर उसे लगाते हुए ग्रामीणों को इस बात भरोसा दिलाया कि ट्रांसफार्मर को गर्म कर शुक्रवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि छह ट्रांसफार्मर मंगाया गया। दवोपुर में 25 केवी, बरहपुर में 63 केवी, कालीपुर मठिया में स्टेट ट्यूबवेल पर 25 केवी, सौरम गांव में 25 केवी, चाड़ीपुर गांव में 25 केवी, स्टेट ट्यूबवेल पर 25 केवी और मैनपुर गांव में जले 25 केवी के ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। पूरी रात ट्रांसफार्मर को गर्म करने के बाद सुबह आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। बताया कि जले शेष अन्य गांव के ट्रांसफार्मरों को भी जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें