फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को डाक बंगला के पास स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता को होने वाली कठिनाइयों एवं स्थानीय स्तर पर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. जनक प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का जो वादा किया था उसे पूरा करने में विफल रही है। खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जो घोषणा की गई है। वह किसानों के साथ छलावा है। दलहन खरीद के लिए बने केंद्र पर कुछ प्रभावशाली लोगों के दलहन की खरीद कर केंद्र बंद कर दिये गए। किसान अपना दलहन बेचने के लिए खरीद केंद्र का चक्कर लगाते रह गए। कहा कि गरीब जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जनता की समस्याओं एवं सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अगले महीने बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन अंसारी, रामप्रसाद राय, झुन्ना शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, संजय वर्मा, कालिका सिंह कुशवाहा, महानंद अकेला, राजेंद्र बिंद, देेवेंद्र सिंह, संतोष यादव, नसीम अहमद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरिजादत्त दुबे एवं संचालन जैनेश पंकज ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें