फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सारथी वाहन को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार विकास मेला का शुभारंभ तथा मिशन परिवार विकास सारथी वाहन को मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से 25 जुलाई तक शुरू किया जा रहा है। इस पखवारा का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई जनसंख्या में स्थिरता लाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, नर्स, एएनएम एवं आशाओं के माध्यम से आम जनमानस में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इस पखवारे के माध्यम से सरकार की ओर से जो सुविधाएं दी जा रही है। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव तक फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। छाया और अंतरा की गोली की उपलब्धता के संबंध में पूछने पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह गोली अभी लांच हुई है। इसे मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) के माध्यम से जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए दवाओं के स्टाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने आम जनमानस को परिवार नियोजन की सेवाओं का उपयोग कर जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सुझाव दिया। डॉ. विनीता जायसवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्थाई सेवाओं पर चर्चा की। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ ने जिले में लागू परिवार कल्याण के अंतर्गत कैंपों के बारे में बताया। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ तबरेज अंसारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी वैकल्पिक एवं स्थायी गर्भनिरोधक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की तरफ से अनुमन्य प्रोत्साहन धनराशि के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने नए गर्भनिरोधक, त्रैमासिक अंतरा एवं साप्ताहिक गोली छाया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उसके बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला), डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. डीपी सिन्हा, अनिल कुमार, अमित राय, राघवेंद्र शेखर सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें