फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से घर-घर जाकर होगा सत्यापन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अर्हता तिथि पहली जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का गहन प्रकृति विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन कार्यक्रम के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ गुरुवार को बैठक हुईं। अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण में पहली जून से बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमंतू परिवार, जनजातीय समूह, विकलांग व्यक्तियों, विमुक्त कराए गए मजदूरों तथा अन्य प्रकार से वंचित व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम शामिल किया जाएगा। जिन घरों में ऐसे व्यक्ति मिलते हैं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। फार्म-6 लेकर नाम जोडने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गयी उनसे फार्म-6 भरवा लिया जाए। कहा कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान अर्हता तिथि पहली जनवरी 2019 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामाबडलयों में शामिल किए जाने के लिए संबंधित मतदाता से फार्म -6 भरवा लिया जाय। बैठक मेां राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया कि वह जमीनी हकीकत के मुताबिक मतदेय स्थल अगर अधिक दूरी
पर है तो उसकी जानकारी अवश्य दें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शिवशरण अप्पा, अपर उपजिलाधिकारी, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, भाजपा के महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, सपा के कन्हैयालाल विश्वकर्मा, माकपा के जफर आब्दी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, बसपा के सुभाषराम सिपाही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें