मरदह (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनियमितता का बोलबाला और कर्मचारियों के मनमाने रवैये से आजिज आकर ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या मौके पर पहुंच गए और जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया।
इस मौके पर वक्ताओं नेे कहा कि अस्पताल पर तैनात एक दबंग कर्मचारी आए दिन मरीजों और उनके परिजनों से गलत व्यवहार करता है। साथ ही शिकायत करने पर ग्रामीणों सहित सीएमओ कार्यालय के उच्चाधिकारियों को देख लेने की धमकी भी देता है। इसकी वायस रिकार्डिंग वायरल हो गई जो सोशल मीडिया पर चल रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन मरीज और तीमारदारों को दिक्कत उठानी पड़ती है। दो वर्ष पहले यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केेद्र की श्रेणी में आ गया लेकिन चिकित्सकीय सुविधा पूरी तरह से नदारद है। आए दिन मरीजों और कर्मचारियों में नोकझोंक देखने को मिलती है। इस पर सीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आर्यन सिंह, ओमकार सिंह, आशुतोष सिंह, मंजीत सिंह, शेषनाथ सिंह, भीम सिंह, गणेश प्रसाद, गुड्डू अहमद, सौरभ वर्मा, पियूष सिंह, अजय कुमार, अमित, विशाल, शुभम पांडेय, असलम अहमद, सुशील, दीपक, गोलू गोड़, पवन सिंह, गौरव सिंह, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे।