गाजीपुर। जिला ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भयंकर यादव ने मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश महासचिव एवं जिला संरक्षक मुहम्मद शमीम सिद्दीकी ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि मनरेगा के बकाए धनराशि का भुगतान नहीं हो रहा है। शौचालय का कार्य पूर्ण होने के बाद ही धनराशि का भुगतान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 14 वां वित्त आयोग की आईडी जेनरेट नहीं हो रही है। इसके चलते गर्मी में हैंडपंप ठीक नहीं हो पा रहे हैं और न ही रिबोर हो पा रहे हैं। इस पर सभी अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव संतोष कुशवाहा, आकाश राजभर, रमेश यादव, रजनीश यादव, सूर्यनाथ यादव, हरिकेश यादव, विनय कुमार, भोला यादव, मदन यादव, नंदलाल विश्वकर्मा, कमलेश, रमेश पांडेय, चुनमुन सिंह, रामनिवास यादव, वसावन बिंद, विनय कुमार, रामनिवास यादव, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।