उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को एमएएच इंटर कालेज में हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शिक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 मार्च से होने वाले मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद में शिक्षकों से संबंधित पत्रकों में दी गई किसी भी समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया। पिछले वर्ष के मूल्यांकन, परीक्षा ड्यूटी, केंद्र व्यय आदि से संबंधित देयकों का भुगतान नहीं किए जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। कहा कि बार-बार आंदोलन के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव नहीं ला रहे हैं तथा लंबित समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज शिक्षक 17 मार्च से होने वाले मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबदन सिंह ने मूल्यांकन कार्य बहिष्कार में पूर्ण रूप से सहयोग के लिए लोगों को आश्वस्त किया। बैठक में रामानुज सिंह, विनोद सिंह, दिनेशचंद्र राय, अशोक कुमार रायय, डा. तुंगनाथ पांडेय, रामबदन सिंह यादव, विजय श्रीवास्तव, कैलाश सिंह यादव, रामअवतार, अनिल कुमार राय, डा. बदरुद्दीन शास्त्री, प्रकाशचंद दुबे, शिवकुमार सिंह, निराला राय, श्रीराम सिंह, झल्लन सिंह, रत्नेश कुमार राय, रविंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, विनय कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, रेयाज अहमद, रामजन्म सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, मनीष मणि त्रिपाठी, विवेकानंद गिरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नारायण उपाध्याय और संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।