फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह बजते ही जश्न में डूबी लहुरीकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नए वर्ष को लेकर आम और खास में पिछले कई दिनों से उत्साह था। खासकर युवा इसकी अगवानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर रात में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। रात 12 बजते ही लहुरी काशी जश्न में डूब गई। फिजां में हैप्पी न्यू ईयर के साथ पटाखे की आवाज गूंजने लगी। युवा नए वर्ष के जोश से लबरेज होकर उसकी मस्ती में पूरी तरह से डूब गए।
विज्ञापन

नए वर्ष का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है। पुराने वर्ष को अलविदा बोलने एवं नए वर्ष की तैयारी को लेकर उनमें कई दिनों से खासा उत्साह था। उन्होंने इस रात को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां कर रखी थीं। एक तरफ जहां युवाओं ने होटलों-ढाबों सहित अन्य स्थानों पर नए वर्ष के स्वागत का कार्यक्रम निश्चित कर रखा था। युवाओं की टोली देर शाम सात बजे से ही पार्टी की तैयारी में जुट गई। कई युवाओं की टोलियों ने नए वर्ष को यादगार बनाने के लिए आकर्षक केक भी बनवाया था। मौज-मस्ती के बाद युवाओं को रात 12 बजने का इंतजार था। जैसे ही रात 12 बजा युवाओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। युवा एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देने के बाद जश्न की मस्ती में चूर हो गए। युवा भोर तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। वह नए वर्ष की मस्ती में इस कदर डूब गए कि पता नहीं चला का कब रात ढल गई।
रात बारह बजे के बाद दी बधाई
गाजीपुर। नए वर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर की रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न मनाने की परंपरा पुरानी है। खासकर युवा अपने-अपने अंदाज में नए वर्ष का इस्तकबाल करते हैं। एक तरफ जहां युवाओं ने जगह-जगह गीत-संगीत का आयोजन कर अपनी खुशियों को जाहिर किया। वहीं बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए आधी रात के बाद तक जगी रही। शहर का शायद ही कोई घर ऐसा बचा था, जिसमें टीवी पर चलने वाले नए वर्ष के कार्यक्रम की आवाज नहीं सुनाई दे रही थी। लोगों ने रात 12 बजे के बाद अपने मित्रों, रिश्तेदारों को मोबाइल से नए वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन

बधाई देने के लिए खरीदा फूल
गाजीपुर। नए वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई के लिए युवाओं-युवतियों की ओर से गुलदस्ता सहित गिफ्ट आइटमों की जमकर खरीदारी की गई। इसको देखते हुए दूकानदारों ने नए वर्ष के स्वागत के लिए एक दिन पहले 31 दिसंबर को ही शहर के कई स्थानों पर फूल की दूकानें सजा दी थी। शहर के महुआबाग में फूल-गुलदस्ते की आधा दर्जन से अधिक दूकानें लगाई गई थीं। इन दूकानों पर पूरे दिन खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला भी बना रहा। महुआबाग में फूल की दूकान लगाने वाले लालबाबू ने बताया कि 60 से लेकर 300 तक में गुलदस्ता एवं 20 से लेकर 30 रुपये प्रति पीस गुलाब के फूल की बिक्री की जा रही है। बताया कि नए वर्ष के दिन ग्राहकों से बाजार गुलजार रहेगा।
आज गुलजार रहेगा पार्क और रेत
गाजीपुर। नए वर्ष के स्वागत को यादगार बनाने के लिए आम और खास की तरफ से पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। नए वर्ष पर एक तरफ जहां शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में आज लोगों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं गंगाघाट की रेत भी लोगों से गुलजार रहेगी। लार्ड कार्नवालिस पार्क में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पिछले कई दिनों से पार्क में तैयारी का काम चल रहा था। यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें