जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरसदपुर लावा गांव में शनिवार की सुबह टूटकर गिरे एलटी तार की जद में आने से एक व्यक्ति के भैंस की मौत हो गई। इसको लेकर विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष है।
असदपुर लावा गांव निवासी हरिबचन यादव झोपड़ी से भैंस को खेलकर द्वार पर बांधने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जर्जर 440 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर पड़ा। करेंट की जद में आकर भैंस चिल्लने लगी। जब तक हरिबचन तार को डंडे से हटाने की सोचता, तब तक भैंस ने दम तोड़ दिया। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया। इस दुघर्टना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। उनका कहना है क्षेत्र में दौड़ाए गए विद्युत तार काफी जर्जर हो गए हैं, जो आएदिन टूटकर गिर रहे हैं। बावजूद इसके विभाग उसे बदल नहीं रहा है। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने बताया कि तार जर्जर होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। बावजूद इसके वह समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।