फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष में पूरा जनपद हो जाएगा डिजिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नए वर्ष 2018 तक पूर्ण रुप से डिजिटल हो जाएगा। हॉटस्पाट लगाने का कार्य अपने अंतिम चरण में है। हॉटस्पाट लगाने का कार्य सिर्फ वाराणसी और गाजीपुर में हो रहा है। यह बातें टीडीएम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दूरसंचार पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक टीएन शुक्ल ने दी।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि अति शीघ्र बीएसएनएल और एक कंपनी के सहयोग से गाजीपुर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत बीएसएनएल में नवजवानों को प्रशिक्षित करके उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस प्रशिक्षण केंद्र में आप्टिकल केबल ज्वाइंट आदि का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समय आप्टिकल केबल ज्वाइंट करने वाले कारीगरों की देश में सबसे ज्यादा मांग है। बीएसएनएल ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर भी शुरू करने जा रहा है जहां पर युवाओं को ऑनलाइन परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया कि जिले के 1065 ग्राम पंचायतों को आप्टिकल फाइवर से जोड़ने का कार्य 90 प्रतिशत तक हो गया है। सांसद की ओर से चयनित पांच आदर्श गांव देवा, नायकडीह, दुल्लहपुर, जमुआंव, करहिया में देश में पहली बार स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट पोल लगाया जाएगा। इस पोल में सभी आधुनिक दूरसंचार की सुविधाएं उपलब्ध होगी जिसका कंट्रोल डीएम और टीडीएम के पास होगा। इसका निर्माण बीएसएनएल नोकिया कंपनी के साथ मिलकर कर रही है। इसका सर्वे आज से शुरू हो गया है। बताया कि महाराजगंज जूनियर हाईस्कूल में 4जी का उपकरण लगाया जा रहा है। जिले में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे और ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सारे बीटीएस का उच्चीकरण कर आधुनिक कर दिया गया है। अब पूरे जिले में 282 बीटीएस कार्यरत हैं। आज जिले में 2100 जीबी डाटा का प्रयोग हो रहा है। इस अवसर पर जीएम मोबाइल एचएन पांडेय, जीएम वाराणसी करूणेश प्रताप सिंह एवं टीडीएम साकेत वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें