फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सिखड़ी में डॉ. रामविलाश यादव के आवास पर शुक्रवार को ‘नारी के अभाव में सृष्टी अधूरी’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोशल वेलफेयर एंड ऐजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक बृजलाल यादव ने कहा कि महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार और दुराचार की घटनाएं चिंताजनक है।
विज्ञापन

कहा कि नारी के अभाव में सृष्टी अधूरी है। जब तक समाज में नारी का सम्मान होता रहा, समाज प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ता रहा। लेकिन आज का मानव समाज कितना बदल गया है, इसकी कल्पना करना कठिन है। यह समाज के लिए चिंतनीय विषय है। गंगा प्रसाद राम प्रसाद इंटर कालेज रूहीपुर के प्रधानाचार्य एवं कवि गीतकार विजय कुमार मधुरेश ने कहा की आए दिन महिलाएं दुराचार की शिकार हो रही है। विकास के बदलते परिवेश में भी महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। इस पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज से क्यो लुप्त संस्कार हो रहा है। महिलाओं पर क्यों हर दिन दुराचार हो रहा है, अपनी रचना सुनाकर उपस्थित लोगों को सोचने को विवश कर दिया। इस अवसर पर पियूष यादव, पप्पू, रमेश यादव, देवेंद्र चौहान, डॉ. रामचंद्र यादव, संजय कुमार, डा. रामविलाश यादव, सूबेदार, रामकेर, योगेश पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जगधारी यादव तथा संचालन गौरीशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें