फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में आवाज किया बुलंद 18-33-55

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में गुुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज को बुलंद की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शिक्षकों का उत्पीड़न, विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होता है और मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने शिक्षकों और पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर सभी को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ बकाए वेतन-ऐरियर जल्द अवमुक्त हो। साथ ही अन्य विभागों की तरह आवासीय भत्ता का लाभ शिक्षकों को भी दिया जाय। उन्होंने सातवें वेतनमान की विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की। समस्याओं की चर्चा के बाद शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर त्वरित समाधान का निर्णय लिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, उपाध्यक्ष विजयेंद्र नाथ सिंह, श्रीकांत मिश्रा, मंत्री इंद्रासन यादव, संयुक्त मंत्री प्रेम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष इकबाल अंसारी, संगठन मंत्री मनोरमा सिंह, चंद्रभान सिंह, अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह यादव, कृष्णानंद, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भगवती प्रसाद तिवारी और संचालन ऑडिटर अवधेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें