फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटे की दूकान को निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के भिखम अमहट गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को स्थानीय तहसील पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में की जा रही अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को पत्रक सौंपा। साथ ही कोटे की दूकान को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार एक दबंग व्यक्ति है। राशन कार्ड पर मिलने वाला चावल, गेहूं और मिट्टी का तेल अधिकांश रूप से ब्लैक करने काम करता है। जब कार्ड धारक राशन लेने दूकान पर पहुंचते है कोटेदार द्वारा अभद्रता करने के साथ राशन का वितरण भी नहीं करता है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक लेने के बाद तहसीलदार प्रमोद कुमार ने जांच कराने के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनिल खरवार, सुरेंद्र, सजंय, दीनदयाल, चंदन, शेषनाथ राम, प्रभु राम, नरसिंह, शिवराम, सुनिल कुमार, मनोज कुमार, राम भजन राम, प्रदीप कुमार, रामलाल, इसराइल, मुन्ना, सुभावती देवी, रिंकू देवी, देव मुनीराम, शारदा देवी, बदामी देवी, उषा देवी, कलावती देवी, रीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें