फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा प्रदान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर में धरना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित शिक्षकों की दशा पर घोर असंतोष व्यक्त किया। शासन से मांग की गई कि इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अल्पकालिक के स्थान पर पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा प्रदान किया जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन का भुगतान राजकीय कोषागार से किया जाए।
विज्ञापन

धरना सभा में पूर्व शिक्षक विधायक डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने पर बल दिया। अविलंब पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग करते हुए विनियमितिकरण की कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करने की भी मांग की। अन्य वक्ताओं ने सीटी ग्रेड, एलटी ग्रेड की वेतन विसंगति, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, सभी अवशेषों के भुगतान की मांग की। मंडलीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने कहा कि अगर मांग पूरा नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा में डा. रणविजय सिंह, विनोद सिंह, चौधरी दिनेशचंद्र राय, अशोक कुमार राय, अवधनारायण राय, ओमप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, अंबिका दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, विजयशंकर राय, वृंदा सिंह, अंजू सिंह, अनंत सिंह, विजय श्रीवास्तव, डा. तुंगनाथ पांडेय, नारायण उपाध्याय, कैलाश यादव, सौरभ पांडेय, गिरीश कुमार राय, प्रकाशचंद्र दुबे, ओमकार राय, रत्नेश राय, निराला प्रसाद राय, अनिल कुमार राय, मारकंडेय यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। धरना से संबंधित मांगपत्र जिला संयोजक रामअवतार यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। सभा का संचालन पूर्व मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें