फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट होने साढ़े दस घंटा गुल रही दर्जनों मुहल्लों की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जर्जर उपकरण और तार योगी सरकार के जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश पर पानी फेर रहे हैं। आए दिन जर्जर उपकरणों के दगा देने और तारों के टूटने से घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। रौजा विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग में खराबी आने से जहां शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक बिजली आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न रहा। वहीं खराबी की वजह से रविवार की सुबह छह बजे उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दर्जनों मुहल्लों के हजारों लोगों की गर्मी की वजह से बेचैनी बढ़ गई। सुबह लोगों को पानी नहीं मिल सका। साढ़े दस घंटा बाद शाम को साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कुछ माह पहले जब प्रदेश की सरकार ने यह फरमान जारी किया कि जिला मुख्यालय को 24 घंटा बिजली आपूर्ति मिलेगी तो शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी लेकिन जर्जर उपकरण और तार इस फरमान पर पानी फेर रहे हैं। आए दिन उपकरणों के दगा देने और तारों के टूटने से घंटों उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से वंचित हो जा रहे हैं। रौजा विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग में शनिवार की सुबह खराबी आने से इससे संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। पूरे दिन फीडरों को बारी-बारी एक से लेकर दो घंटा तक आपूर्ति की जाती रही। देर रात फाल्ट को ठीक कर सप्लाई सुचारु की गई। इसी बीच रविवार की सुबह छह बजे पुन: इनकमिंग में खराबी आने से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। अनापूर्ति की वजह से सप्लाई न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद स्थित हैंडपंपों और कुओं की दौड़ लगानी पड़ी। भीषण गर्मी में परेशान लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। शाम साढ़े चार बजे सप्लाई शुरु होने पर बिजली के लिए बेचैन लोगों को चैन आया। रौजा विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग में खराबी आने से शनिवार को बिजली आपूर्ति में अवरोध था। रात में इसे ठीक किया गया। रविवार की सुबह सात बजे फिर से इनकमिंग में खराबी की वजह से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट को ठीक कर शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें