फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा हत्याकांड का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एक सप्ताह पूर्व नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी विनोद कुमार बरनवाल की हत्याकर आभूषण, नगदी और बाइक लूटने की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। इस मामले का खुलासा शनिवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 30 जून को नंदगंज कस्बा निवासी विनोद कुमार बरनवाल सिरगिथा बाजार स्थित अपनी आभूषण की दूकान बंद कर घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को रोककर गोली मार दी और आभूषण से भरा बैग और बाइक लेकर फरार हो गए थे। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली की। तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अलीपुर वनगांवा मोड़ के पास वाहन चेकिंग करने लगी। इस दौरान तीन युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस को देख तीनों भागने लेकिन पुलिस ने एक धर दबोचा। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। पकड़े गए शातिर बदमाश ने अपना नाम सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहित वर्मा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से नाइन एमएम की पिस्टल, कारतूस, सराफा व्यवसायी से लूटा गया बैग, आधार कार्ड, करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवर के अलावा डेढ़ हजार रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया। एसपी ने बताया कि मौके से फरार मोहित के दोनों साथियों की भी पहचान कर ली गई है। वह भी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। बताया कि तीनों बदमाश पहले शिकार तलाशते थे। उसके बाद उसकी गतिविधियों की रेकी करते थे। फिर मौका देख अपना काम करते थे। सराफा व्यवसायी के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। एसपी ने सफलता प्राप्त टीम को पांच पांच हजार रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें