फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 2000 लोगों की हुई कैंसर जांच, 70 से 80 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज में बीते दिसंबर माह से अब तक दो हजार से अधिक मरीजों की कैंसर से संबंधित जांच की गई। इनमें 70 से 80 मरीज मिले। इन मरीजों का समय पर उपचार शुरू हो गया। तंबाकू के असर से बीते दिनों कैंसर मरीजों की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। बावजूद इसके जागरूकता का अभाव ऐसा कि लोग तंबाकू के सेवन से पीछे नहीं हट रहे हैं। तंबाकू के असर से कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। तंबाकू के असर से बढ़ने वाली मुश्किलों का सिलसिला भी बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में कैंसर मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि चिकित्सक इसके साथ खान-पान और रहन-सहन की शैली को भी जिम्मेदार मानते है। तंबाकू का प्रभाव सबसे ज्यादा जिम्मेदार हो चला है। हालांकि बीते एक वर्ष से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक जांच से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का समय से पता लगने से समय पर उपचार की सुविधा मिल रही है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि अब तक 2000 लोगों की प्राथमिक जांच में 70 से 80 मरीज ही मिले हैं। समय से जानकारी होने पर मरीजों का उपचार शुरू हो गया। तंबाकू का सेवन खतरनाक है। इसके सेवन से बचें और लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें