फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 20 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। साथ ही 20 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित लागत तीन हजार रुपये हैं। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त आरसी पांडेय ने बताया कि कुतुबपुर तिराहा कासिमाबाद स्थित जय मां भवानी मिष्ठान भंडार से 20 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट कराया गया। इनमें बर्फी, बूंदी का लड्डी व मिल्क केक शामिल था। वहीं यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू का एक, खोवा मंडी के तीन प्रतिष्ठानों से बूंदी लड्डू का एक-एक, कुतुबपुर तिराहा कासिमबाद से बूंदी लड्डू का एक, सलेमपुर मोड़ मुहम्मदाबाद से बेसन व बूंदी लड्डी का एक नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें