फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 20 हिस्ट्रीशीटर छह महीने के लिए जिले से तड़ीपार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभिन्न थानों के 20 शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को छह महीने के लिए गाजीपुर की सीमा से तड़ीपार कर दिया गया। जिलाबदर के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस ने आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई और आदेश तामील कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत 20 शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जनपद से निष्कासित करने का आदेश जारी किया था। शनिवार को जिले के सभी संबंधित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का अनुपालन कराया।
उन्होंने बताया कि तड़ीपार किए गए अपराधियों को निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। यदि कोई आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले में पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार तड़ीपार किए गए अपराधियों में रामपुर मांझा, करंडा, मरदह, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, कोतवाली, सुहवल, भांवरकोल, दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा और जंगीपुर थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें