रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान 20 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्रोत- पुलिस व
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली पुलिया के पास से पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस व स्वाट टीम ने अभियान चलाकर गुजरात नंबर एक ब्रेजा कार से करीब 70 हजार रुपये की 20 पेटी बीयर बरामद हुई। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि संयुक्त टीम उतरौली पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। आरोपी शादियाबाद थाना के खेताबपुर निवासी अमन सिंह है। आरोपी बीयर को बिहार के आरा क्षेत्र में तस्करी के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद