गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को 10 पदों पर 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक कुल 32 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। 20 दिसंबर को मतदान होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 सत्र के लिए सिविल बार संघ में पदाधिकारियों का चुनाव 20 दिसंबर को होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके मतों की गणना और परिणाम जारी किए जाएंगे। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए आत्मा यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शशिकांत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए देवम श्रीवास्तव और सुभाष चंद्र जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अजय सिन्हा ने नामांकन किया। वहीं महासचिव पद पर रामकृष्ण पांडेय और ज्योत्सना श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। सह सचिव प्रशासन के लिए चंद्र मोहन सिंह और यमुना सिंह, सहसचिव पुस्तकालय के लिए राहुल मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए अंजनी कुमार वर्मा, संजय सिंह कुशवाहा, रीना त्रिपाठी, जय, पवन लाल श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिंह और सिद्धार्थ शरण और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार, विमल कुमार और सहाना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दस दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए तिथि नियत की गई है। 13 दिसंबर को प्रत्याशियों की संशोधित अंतिम सूची प्रकाशित होगी।