फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वकीलों और क्षत्रिय महासभा ने दिया आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीवर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर लंबे समय से शहर की सड़कों की खुदाई से परेशान लोग समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में लंका मैदान के गेट नंबर चार पर अनशन कर रहे हैं। शुक्रवार को क्षत्रिय महासभा और विश्व हिंदू महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। धरने को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों ने कहा कि शहर के मुख्यालय पर मार्ग की ऐसी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी। इसके चलते जाम के चलते समय से वादकारी कोर्ट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आए दिन सीवर के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में लोगों के गिरने व घायल हो रहे हैं। लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर इस समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होता है तो हम सभी लोग एक साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सीवर के चलते इस प्रकार की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सीवर के चलते अगर किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलती है तो संबंधित विभाग और संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जाएगी। संयोजक विवेक कुमार सिंह शम्मी ने धरने को समर्थन देने के लिए सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सीवर के कार्य में देरी के खिलाफ जल्द अगर कोई निर्णय नहीं होता है तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेश सिंह, अधिवक्ता राजेश राय, विनय राय, रणजीत सिंह, श्याम जी सिंह, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें