फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से बालक और वृद्धि की मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया और करंडा क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक और वृद्धि की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मृतकों के घर में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विमल यादव मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बाढ़ के पानी से होकर अपना सामान लेकर बेटे सुधीर  यादव (12) के साथ बाहर आ रहा था। तभी सुधीर का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। पानी में धार तेज होने से वह गहरे पानी में चला गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को देने के बाद बालक की तलाश करने लगे। कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बालक की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी टीम बालक के शव को किसी तरह पानी से बरामद किया।  इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना से मृतक के घर रविन-क्रंदन शुरू हो गया है। परिवार के लोग गंगा मईया की दुहाई देते हुए चीख-पुकार करने लगे।
उधर करंडा थाना क्षेत्र के सोकनी गांव निवासी शिवपूजन यादव (60) झोपड़ी से मवेशियों को निकालकर बाहर बांधने जा रहा था। तभी बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद जब वह घर में नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने सोचा कि शायद वह आस-पास कहीं गए होंगे और घर लौट जाएंगे। जब घंटों बाद भी वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनकी इधर-उधर तलाश करने लगे। बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका पर परिजनों ने नाव से पानी में उनकी तलाश शुरू की। बावजूद इसके कुछ पता नहीं चला। दोपहर में घर ंसे कुछ ही दूर पर बाढ़ के पानी में शिवपूजन की लाठी और शव को उतराए देख परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से घटना के संबंध मेंच जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें